बरेली, अक्टूबर 15 -- विंडरमेयर की रामलीला का मंचन अयोध्या में आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव में भी किया जाएगा। इस आयोजन में श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल और रूस की रामलीलाएं भी होंगी। देश से सिर्फ विंडरमेयर की रामलीला का चयन किया गया है। दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. बृजेश्वर सिंह ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से आए पत्र में डॉ. बृजेश्वर सिंह की कलात्मक उत्कृष्टता और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें और रंग विनायक रंगमंडल (विडरमेयर थिएटर) कलाकारों को अयोध्या आमंत्रित किया गया है। डॉ. बृजेश्वर सिंह ने बताया कि रंगमंडल के कलाकार 18 अक्टूबर को अयोध्या के लिए रवाना होंगे और 19 अक्टूबर को वहां दीपोत्सव 2025 के मुख्य सांस्कृतिक खण्ड में विंडरमेयर की रामलीला प्रस्तुत करेंगे। टीम प्रोडेक्शन...