हाथरस, दिसम्बर 11 -- हाथरस। हरियाणा के जनपद पलचल थाना मुड़कटी के गांव ढकोरा निवासी गौरव राजपूत अयोध्या के लिए पैदल निकले हैं। गुरुवार को वह हाथरस से गुजर रहे थे। पैदल अयोध्या के लिए पीठ पर झंडा लगाकर निकले गौरव की हाथरस आकर तबियत कुछ खराब हो गई। जिस पर वह उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे और अपना उपचार कराया। यहां पर गौरव ने बताया कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराए जाए के लिए हरियाणा से पदयात्रा कर अयोध्या धाम प्रभु श्री राम के चरणों में अरदास लगाने जा रहे हैं। वह करीब डेढ़ महीने में पहुंचेंगे। वह अपने घर से पांच दिसंबर को निकले हैं। उपचार कराने के बाद वह अपनी यात्रा पर निकल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.