नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई संजीव खन्ना पर विवादित टिप्पणी कर फंस गए हैं। उन्हें विपक्ष की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी, दिल्ली के संयोजक ने निशिकांत दुबे और भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, निशिकांत दुबे जैसे लोग बीजेपी की विचारधारा को प्रमाणित करते हैं जो आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भी जाने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा पूरी तरह से निशिकांत दुबे के बयान के साथ है। उन्होंने कहा, अयोध्या के फैसले को मुसलमानों ने भी स्वीकार किया था लेकिन निशिकांत दुबे जैसे लोग बीजेपी की विचारधारा को प्रमाणित करते हैं जो आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के ख़िलाफ़ भी जाने को तैयार हैं। ये अराजक लोग हैं। उन्होंने आगे कहा, बीजेपी भी हमेशा दो जुबान में बात करती है। ब...