नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में अयोध्या के राम मंदिर पर ध्वज की स्थापना की। ध्वजारोहण के बाद कहा कि यह ध्वज सदियों से चले आ रहे सपने का साकार स्वरूप है। ये ध्वज संकल्प है, सफलता है, संघर्ष से सृजन की कामना है। संतों की साधना और सार्थक परिणिति है। आने वाली सदियों तक यह ध्वज प्रभु श्रीराम का उद्घोष करेगा। सत्यमेव जयते का घोष करेगा। यह ध्वज जयघोष करेगा कि सत्य ही धर्म है। यह ध्वज ही बताएगा कि प्राण जाए पर वचन न जाए। आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और बिंदु की साक्षी बन रही है। आज संपूर्ण भारत और विश्व राममय है... हर राम भक्त के हृदय में अपार अलौकिक आनंद है। सदियों के घाव भर रहे हैं। आज सदियों की वेदना विराम पा रही है। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। पीएम मोदी ...