अयोध्या, सितम्बर 14 -- अयोध्या, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के किसान प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों ने किसानों की समस्या और समाधान पर विचार- विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। किसान कांग्रेस के मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष राम भवन शुक्ल ने कहा कि किसानों के बिना देश और समाज की समृद्धि अधूरी है। मौजूदा सरकार किसानों के मुद्दों की अनदेखी कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को हर स्तर पर उठाएंगे और लड़ाई लड़ेगे। जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि गांव और किसान की उपेक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.