चित्रकूट, नवम्बर 24 -- चित्रकूट। संवाददाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर चल रही राज्य स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को अयोध्या व गोरखपुर टीम के बीच होगा। सोमवार को क्वार्टर फाइनल के बाद सेमीफाइनल खेले गए। जिसमें पहले सेमी फाइनल मैच में अयोध्या ने आगरा को 25-09, 25-09, 25-09 से शिकस्त दी। जबकि दूसरे सेमी फाइनल में गोरखपुर ने वाराणसी को 25-17, 25-14, 26-24 से हराया। मंगलवार को सुबह नौ बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में अयोध्या व गोरखपुर टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.