अयोध्या, अप्रैल 5 -- सोहावल संवाददाता। सोहावल तहसील में शनिवार को एडीएम अनिरुद्ध कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई हुई। अप्रैल माह के प्रथम शनिवार को आयोजित पहला तहसील दिवस सोहावल के एक राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल को भारी पड़ गया। शिकायत की सुनवाई के दौरान एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध कुमार सिंह ने राजस्व गांव बनबीरपुर निवासी एक शिकायतकर्ता के बंटवारा के मामले में लापरवाही के जिम्मेदार ठहराए गए क्षेत्रीय लेखपाल बृजेश कुमार सिंह एवं राजस्व निरीक्षक अरुण तिवारी को कड़ी फटकार लगाया। साथ ही दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश एसडीएम सोहावल राजीव रतन सिंह को दिया है। एडीएम ने कहा कि राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल दोनों की लापरवाही क्षम्य नहीं है। दोनों शिकायतकर्ताओं के मामले को साल भर से लटकाए रहे और इनकी कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.