गोरखपुर, फरवरी 23 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल महानगर की अयोध्या पूरम कॉलोनी (बिछिया) जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। यहां सड़क और खाली प्लाट में नालियों से उफनाया पानी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। आक्रोशित नागरिक आंदोलन के मूड में है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कॉलोनी से गुरजने वाले नाले की काफी समय से सफाई नहीं की गई है। नाला उफना कर खाली प्लाट और सड़क पर बह रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों के घर में भी गंदा पानी घुस गया है। आरोप है कि नगर निगम और पार्षद से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर आयुक्त स्वयं मौके का निरीक्षण करें। नाले की समुचित सफाई, गाद निकासी और जलनिकासी व्यवस्था ठीक कराई जाए। जलभराव वाले स्थानों पर पंपिंग की व्यवस्था कर ...