रांची, फरवरी 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। पूर्व विधानसभा पदाधिकारी और संसदीय विषयों के जानकार अयोध्यानाथ मिश्र के दो कहानी संग्रह- अपने कुरुक्षेत्र में अकेला और आखिर क्यों, का लोकार्पण शनिवार को दिन के 3 बजे चैंबर ऑफ कामर्स भवन में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ ऋता शुक्ल, डॉ अशोक प्रियदर्शी और डॉ मयंक मुरारी होंगे। पुस्तकों का प्रकाशन- प्रभात प्रकाशन ने किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...