वरिष्ठ संवाददाता, जून 5 -- अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के करीब डेढ़ साल बाद गुरुवार को दूसरी प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। मुख्य मंदिर के निर्माण का काम पूरा होने वाला है। आज यानी गुरुवार को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। जिसमें भगवान राम को उनके राजा रूप में देवी सीता, हनुमान और तीन भाइयों के साथ दिखाया गया है। गंगा दशहरा पर गुरुवार को भगवान रामेश्वरम की स्थापना के शुभ अभिजित मुहूर्त पूर्वाह्न 11:30 बजे से मध्याह्न 12 बजे के बीच सभी देव विग्रहों में प्राणों का आधान किया जाएगा। इसके साथ ही, गुरुवार को मुख्य मंदिर के प्राचीर में विभिन्न देवताओं को समर्पित सात मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पहली मंजिल चल रहे रामदरबार के अलावा सभी सात मंदिरों में देव विग्रहों के संस्कार के साथ अधिवास, स्नान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.