लखनऊ, फरवरी 13 -- अयोध्या संवाददाता। रायबरेली हाईवे पर गुरुवार की मध्य रात्रि एक कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में फास्ट फूड बनाने वाले तीन युवक घायल हुए हैं। घायलों में से दो युवकों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है,जबकि तीसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया गया कि मूल रूप से जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर निवासी फास्ट फूड बनाने वाले युवक मध्य रात्रि मोटरसाइकिल से इनायतनगर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रायबरेली हाईवे पर बारुन बाजार पुलिस चौकी के निकट एक कार से मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। एंबुलेंस के ईएमटी राहुल पाठक ने तीनों को मध्य रात्रि के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि घायल रविन्द्र, धर्मेंद्र चौहान और रोहित कुमार को लाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.