आगरा, जुलाई 18 -- आईआरसीटीसी ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक चलाने की घोषणा की है। ट्रेन वाया गया, पुरी जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बैजनाथ धाम, वाराणसी, अयोध्या की यात्रा कराएगी। 13 सितंबर से 22 सितंबर तक होने वाली यात्रा में शामिल यात्रियों को एक दर्जन से अधिक धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया यात्रा में विष्णुपद मंदिर (गया), पुरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर (उड़ीसा), कोलकाता, गंगासागर, बैजनाथ धाम (जसडीह), काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), राम मंदिर, हनुमानगढ़ी सरयू आरती (अयोध्या) के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन में यात्रा के लिए सेकेंड एसी की 49 सीट, थर्ड एसी की 70 सीट व स्लीपर की 648 सीट उपलब्ध हैं। 9 रात एवं 10 दिन के यात्रा पैकेज में नाश्ता एवं दोपहर व रात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.