नई दिल्ली, मई 30 -- योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सात शहरों अयोध्या, गोरखपुर, मथुरा-वृंदावन, शाहजहांपुर, मेरठ, गाजियाबाद व फिरोजाबाद में दो सालों में स्मार्ट पार्किंग की सुविधाएं देने जा रही है। इन शहरों में राज्य स्मार्ट सिटी योजना में न्यूनतम 250-250 करोड़ रुपये के काम कराए जाने हैं। शहरों से इस संबंध में प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस संबंध में संबंधित नगर निगमों के मंडलायुक्तों के साथ नगर आयुक्तों को निर्देश भेज दिए हैं। योगी सरकार का प्लान है कि प्रदेश के सात शहरों को स्मार्ट सिटी योजना में स्मार्ट रोड, स्मार्ट पार्किंग, आईटीएमएस, स्मार्ट क्लास, जोनल कार्यालय, सोलर स्ट्रीट लाइट, सीनियर केयर सेंटर, हेल्थ एटीएम, पार्क और ओपेन जिम की सुविधाएं दी जाएं। इन शहरों में कुल 1750 करोड़ रुपये खर्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.