बगहा, नवम्बर 12 -- बेतिया, निज संवाददाता डॉ भीम राव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय धमोरा की छात्राओं ने मेहनत एवं लगन से विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता 2025 में बॉलीबॉल अंडर 19, अंडर 17, तथा अंडर 14, में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।वहीं शतरंज अंडर 19, में प्रथम तथा अंडर 17, में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कबड्डी अंडर 19 की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। छात्राओं के उच्च प्रदर्शन पर बॉलीबॉल में 18, कबड्डी में 03, तथा शतरंज में 02, छात्राओं का चयन प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता हेतु किया गया। प्रमंडल में भी बॉलीबॉल अंडर 19 में प्रथम, अंडर 17,14 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसके फलस्वरूप राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता हेतु बॉलीबॉल में भी काजल कुमारी के उम्दा प्रदर्शन का देखते हुए उसका चयन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2025। में बिहार बॉलीबॉल अंडर ...