अंबेडकर नगर, अप्रैल 6 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता को लेकर डीएम अविनाश सिंह ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक किया। उन्होंने खेल से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय रहते चाक चौबंद कर लेने का निर्देश दिया। कहा कि यहां आने वाले खिलाड़ी प्रतियोगिता के बाद जब वापस जाएं तो अच्छा अनुभव लेकर जाएं। कहा कि जल्द ही टीमों की सुविधा के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे। आगामी 20 से 24 अप्रैल तक जिले में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो चली हैं। तैयारियों की समीक्षा के लिए डीएम अविनाश सिंह ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक कर कहा कि व्यवस्था इतनी चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए, जिससे देश के अलग अलग राज्यों से आ रहे खिलाड़ी अच्छा अनुभव लेकर जाएं। सभी प्रदेशों में यह संदेश जाना चाहिए कि अम्बेडकरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.