अंबेडकर नगर, जून 25 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। आलापुर थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल होने के बाद सेना के जवान का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बाहरपुर गांव निवासी अमरजीत विश्वकर्मा (60) पिछले साल सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। बीते 22 जून को वह घर से नजदीकी बाजार ढोलबजवा में टीवी का रिमोट लेने के लिए एक दुकान के सामने खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने रांग साइड आकर उन्हें जोरदार टक्टर मार दी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन फौजी को आजमगढ़ जिला मुख्यालय ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.