अंबेडकर नगर, मार्च 4 -- अम्बेडकरनगर। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्पीड़न व मथुरा में सांसद चंद्रशेखर के काफिले पर किए गए हमले के विरोध में कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र एसडीएम अकबरपुर को सौपा। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष जय सिंह राणा ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में आशुतोष भारतीय, आरएस पाल, अमन पटेल, निखिल राव, मोहम्मद रसीद, गजेन्द्र पाल, मुकेश कुमार बौद्ध, मेवालाल, सुनील कुमार चौधरी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.