अंबेडकर नगर, सितम्बर 20 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सीबी सिंह लॉ कालेज सोनगांव में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के एक दल ने उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ का भ्रमण किया। लॉ कालेज के प्राचार्य डॉ उदय प्रताप सिंह व उप प्राचार्य राजेन्द्र कुमार वर्मा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। लॉ कालेज के कोआर्डिनेटर अमित तिवारी एवं प्राध्यापक डॉ संदीप श्रीवास्तव एवं शरद कुमार सिंह की अगुवाई में प्रदेश की राजधानी लखनऊ गए 50 विद्यार्थियों के दल ने उच्च न्यायालय की कार्रवाहियां भी देखी। छात्र-छात्राओं के दल को लखनऊ का प्रसिद्ध व ऐतिहासिक इमाबाड़ा भी घुमाया गया और उन्हें उसके बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.