अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। आलापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी अंचल तथा देवारांचल के लाखों ग्रामीणों की ब्लाक मुख्यालय तेंदुआईकला पर अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग बीते तीन दशक से अभी भी पूरी नहीं हुई है। तीन दशकों से उनकी यह आस वादों और सिस्टम की उदासीनता के बीच अधूरी है। चुनावी दौर में ग्रामीणों से मांग को पूरा करने का वादा सियासी दल करते हैं तो सिस्टम हर अग्निकांड के बाद आश्वासनों का झुनझुना थमा निकल जाता है। जी हां! जनपद मुख्यालय से सुदूर देवारांचल के साथ आलाुपर तहसील क्षेत्र के पूर्वी अंचल के वासियों की ब्लाक मुख्यालय तेंदुआईकला पर अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग काफी पुरानी है। देवारा क्षेत्र के वासियों के अलावा पूर्वी अंचल के ग्रामीणों की ब्लाक मुख्यालय पर अग्निशमन केंद्र की स्थापना की मांग यूं ही नहीं है। तहसील क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.