अंबेडकर नगर, जुलाई 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले में मच्छर जनित रोगों का कहर बरप रहा है। तीन सैकड़ा रोगी शासन और प्रशासन के अभियान और व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। जवाबदेही का सच बयां कर रहे हैं। शहर और गांव की गंदगी संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की हकीकत बता रहे हैं। मानसून में बारिश से मच्छर पनपते हैं। मच्छर जनित रोगों का प्रकोप होता है। सबसे अधिक प्रकोप अगस्त से नवंबर माह तक होता है। माना जाता है कि ठंड बढ़ने के बाद मच्छरों का और मच्छरों से होने वाले डेंगू, मलेरिया, एक्यू इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एआईएस), जेई, चिकनगुनिया, लैप्टोस्पाईरोसिस, स्कब टाइफस रोग का प्रकोप होता है। इसी के चलते संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान चलता है। स्वास्थ्य विभाग, निकाय प्रशासन, पंचायती राज विभाग, मलेरिया विभाग के साथ कुल 11 विभाग पर शहर और गांव में ...