अंबेडकर नगर, जून 18 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल ने बुधवार को नगर के गोविंद गनेशपुर अटिका में संचालित नि:शुल्क वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण किया। स्वयंसेवी संगठन श्रद्धा सेवा समिति अयोध्या की तरफ से संचालित वृद्ध आश्रम में निरीक्षण के दौरान कुल 42 वृद्धजन मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण अधिकारी ने वृद्धजनों में फल का वितरण किया और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने आश्रम की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी वृद्धजनों से जानकारी ली और संतुष्ट नजर आए। बताया गया कि वृद्धजनों को मीनू के अनुसार भोजन व चाय नास्ता दिया जाता है। समय समय पर चिकित्सक मेडिकल कैम्प भी लगाते हैंं। आश्रम प्रबंधक बृज नंदन पांडेय ने बताया कि सभी वृद्धजनों को तीर्थ भ्रमण भी कराया जाता है। निरीक्षण के दौरान संस्था अध्यक्ष एसएन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.