अंबेडकर नगर, जून 18 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। धर्मा ग्रामोदय इंटर कॉलेज मधुपुर मीरनपुर में नौ दिवसीय संगीतमई रामकथा बुधवार को शुरू हुई। कथा का श्रीगणेश अयोध्या धाम के आचार्य बालमुकुंद शास्त्री ने किया। पहले दिन रामायण और अन्य ग्रंथों के प्रमुख पात्रों भगवान शंकर, माता पार्वती, भगवान हनुमान, भगवान श्रीराम समेत अन्य का परिचय श्रोताओं से कराया। कथा में आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीराम की कथा श्रवण मात्र से ही कलयुग का दोष समाप्त होता है और सबका मन निर्मल हो जाता है। कहा श्रीराम की कथा बेहद अद्भुत है। आचार्य ने कहा कि भगवान शिव ने माता पार्वती को भगवान श्रीराम का कथा श्रवण कराया था। कथा के पहले दिन श्रोताओं की भीड़ रही और श्रोता झूमते दिखे। आयोजक भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने आचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.