अंबेडकर नगर, अप्रैल 20 -- इंदईपुर, संवाददाता। हंसवर थाना क्षेत्र के सैदपुर लेड़ुवाडीह में दहेज में पांच लाख रुपए के लिए विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। हंसवर थाना क्षेत्र के नारायनपुर प्रीतमपुर निवासी लालता प्रसाद पुत्र गया प्रसाद ने पुत्री रागिनी की शादी सैदपुर लेड़ुवाडीह निवासी राधेश्याम पुत्र राम अचल के साथ तीन वर्ष पूर्व की थी। रागिनी के पति राधेश्याम, ससुर राम अचल, जेठ पतिराम, जेठानी वंदना व देवर ने दहेज में पांच लाख रुपए न मिलने पर रागिनी को बीते 17 अप्रैल को धोखे से जहरीला पदार्थ पिला दिया था। सूचना पर रागिनी के पिता ने मौके पर पहुंचकर रागिनी को मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान बीते शुक्रवार को रागि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.