अंबेडकर नगर, सितम्बर 28 -- अम्बेडकरनगर। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें अलग अलग गड़बड़ियों में यातायात पुलिसकर्मियों ने 98 वाहनों का चालान करने के साथ ही तीन वाहन चालकों से 2 हजार रुपये का शमन शुल्क जमा कराया। इसके साथ ही 6 वाहनों को सीज भी किया गया। यातायात प्रभारी जेबी यादव ने बताया कि बीते एक सितंबर से अब तक 2096 वाहनों का चालान व 101 वाहन चालकों से 79 हजार रुपये का शमन शुल्क जमा कराया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.