अंबेडकर नगर, मई 22 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के मीरानपुर निवासी एक अधेड़ का शव बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बुधवार सुबह कुछ लोग जब मीरानपुर के निकट से होकर गुजर रहे रेलवे लाइन की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। वहां एक अधेड़ का शव पड़ा हुआ था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसकी पहचान मीरानपुर निवासी जावेद (44) के रूप में हुई। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.