अंबेडकर नगर, जून 18 -- अम्बेडकरनगर। विश्व योग दिवस 21 जून को मनेगा। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व योग सप्ताह आयोजित हो रहा है। सप्ताह 15 जून को शुरू हुआ था और हर दिन योगाभ्यास किया जा रहा है। योग सप्ताह में पालिका कर्मी हर दिन सुबह नगर पालिका कार्यालय के परिसर में अधिशासी अधिकारी बीना सिंह की अगुवाई में योगाभ्यास कर रहे हैं। बुधवार को सप्ताह की थीम एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के तहत कर्मियों को योग का अभ्यास अर्बन विशेषज्ञ रवि उपाध्याय ने कराया। साथ ही योग की महत्ता बताई। योगाभ्यास मुख्य रूप से वरिष्ठ लिपिक अनूप सोनकर, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी जसवंत यादव, स्वच्छता प्रभारी इसराइल ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.