अंबेडकर नगर, मई 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विकास खंड जलालपुर के ग्राम पंचायत भस्मा, गुवापाकड़ व आजनपारा में ग्रामीण महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत अन्तरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरुकता संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में महिलाओं को माहवारी स्वच्छता की जानकारी दी गई। संगोष्ठी में परियोजना समन्वयक रामस्वरूप में बताया कि अभी भी घर समाज में माहवारी स्वच्छता को लेकर लड़कियों व महिलाओं में संकोच रहता है। माहवारी स्वच्छता का अर्थ है कि माहवारी के दौरान अपने शरीर को साफ और स्वस्थ्य रखना ताकि संक्रमण और बीमारियों से बचा जा सके। इसमें साफ सफाई नियमों का पालन व नियमित रूप से स्नान करना शामिल है। इस संबंध में जानकारी न होने से बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान सैनिटरी पैड का इस्तेमाल बहुत ही जरूरी है। संगोष्ठी में सामुदायिक कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.