अंबेडकर नगर, अप्रैल 20 -- भीटी, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसोहरी में 10 दिन पूर्व मोटरसाइकिल लूट के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। बीते 11 अप्रैल को देर शाम भगवान पट्टी गांव निवासी शिवांश त्रिपाठी पुत्र रामकृष्ण त्रिपाठी अपने मित्र के साथ अयोध्या से घर भगवान पट्टी आ रहे थे। भीटी थाना क्षेत्र में बसोहरी पुल के पास बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल तथा मोबाइल लूट ली थी। इस सम्बंध में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में पुलिस ने भीटी और अहिरौली थाना क्षेत्र के कई गांवों के आधा दर्जन से अधिक युवकों से कड़ी पूछताछ की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हैदरगंज रोड पर छापा मार कर गोपाल गिरी पुत्र जगबीर गिरी निवासी मटहनिया थाना अहिरौली, कुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.