अंबेडकर नगर, जून 19 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर नगर के एक मुहल्ले में किराए के कमरे में रहकर फेरी का काम करने वाला दो बच्चों का बाप पड़ोस की एक युवती को लेकर फरार हो गया। फरार युवती के पिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बेटी को बेच देने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जलालपुर नगर के एक मुहल्ला निवासी पिता ने दिए तहरीर में कहा है कि मो.मुशीर पुत्र मुबारक निवासी ग्राम मेवा जिला सीतापुर उसके पड़ोस में ही विगत एक वर्षों से रहकर फेरी का काम करता था। मुहल्ले में ही रहने के कारण वह उसके परिवार व बेटी से बातचीत करता था। इस बीच प्यार का झांसा देकर उसकी बेटी को फंसाने की जानकारी हुई तो मुहल्ले वालों ने उसे भगा दिया, लेकिन मुशीर उसकी बेटी से फोन से बातें किया करता था। इसी बीच बुधवार की भोर में उसकी बेटी को भगा ले गया। बताया गया कि मुशीर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.