अंबेडकर नगर, जून 18 -- भीटी, संवाददाता। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रिउना में ग्रामसभा के तालाब से अवैध रूप से मिट्टी खनन और बिक्री का मामला सामने आया है। तालाब का पट्टा मछली पालन के लिए मत्स्य जीवी सहकारी समिति हाथपाकड़ कटेहरी के नाम हुआ है, लेकिन अधिक धन उगाही के चलते तालाब किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया गया। कई दिनों तक खुलेआम पोकलैंड मशीन से मिट्टी की खुदाई कर डंपर के जरिए उसकी बिक्री की जा रही है। लाखों की मिट्टी लगातार निकाले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने इस संबंध में खनन विभाग, उपजिलाधिकारी भीटी को सूचित किया, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम सभा का तालाब जिसे तहसील ने मत्स्य पालन के लिए आवंटित किया है उसमें मछली पालन न कर पोकलैंड मशीनों से मिट्टी की खुदाई करके मिट्टी ही बेची जा रही है, जिससे सरकारी राजस्व को लाखों रुपये की क्षति हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.