अंबेडकर नगर, अप्रैल 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सरकारी योजनाओं की पात्रता, पत्रक एवं प्रक्रिया के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भितरीडीह में आयोजित हुआ। जिसमें पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। किशोरी बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम व जन विकास केन्द्र भितरीडीह की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज कुमार ने कहा कि ज्ञान व जानकारी पर पकड़ बनाकर गरीबों, वंचितों, मजदूरों, महिलाओं, बच्चों व किशोरियों की पैरोकारी के लिए इस प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा। कहा जन सशक्तिकरण के लिए यह प्रशिक्षण का प्रभावी, मजबूत व सक्रिय वातावरण का निर्माण करने वाला होगा। केन्द्र की सचिव गायत्री के निर्देशन व विधिक सलाहकार श्रीकांत त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.