अंबेडकर नगर, जुलाई 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक प्रमुख समाजसेवी विवेक मौर्य के नेतृत्व में अखिल भारतीय राजभर संगठन के पदाधिकारियों ने पर्यटन मंत्री जसवीर सिंह से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोरपुर में स्थित ऐतिहासिक अठखंभा के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए मंत्री को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में प्रतिनिधिमण्डल ने राजभरों के स्वर्णिम इतिहास की धरोहर व नागवंश के प्रतीक चिन्ह अठखंभा जोकि राजभरों की आस्था, भावना व गौरव का प्रतीक चिन्ह है, उसके जीर्णोद्धार की मांग की। मंत्री ने मांग पत्र को अपनी संस्तुति देते हुए इसे विभाग की अगली कार्ययोजना में सम्मिलित करने का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी। पूर्व में गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस ऐतिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.