अंबेडकर नगर, मई 18 -- देवरिया बाजार, संवाददाता। दिव्यांग मतदाता अगर घर बैठे ही मतदान करना चाहते हैं, तो उन्हें नोटिफिकेशन के पांच दिनों के भीतर 12 डी फॉर्म भरना होगा। सक्षम ऐप पर भी दिव्यांग वोटर्स घर बैठे मतदान करने की इच्छा से रिटर्निंग अफसर को अवगत करा सकते हैं। उक्त बातें सहायक निर्वाचन अधिकारी/उपजिलाधिकरी आलापुर सुभाष सिंह ने तहसील में दिव्यांग मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए ईवीएस की बैठक में कही। आलापुर विधानसभा में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या तीन हजार चार है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग वोटरों को भी घर बैठे मतदान की सुविधा मिलेगी। दिव्यांगता का सर्टिफिकेट प्राप्त हो, ऐसे वोटर्स घर से मतदान के लिए नोटिफिकेशन के पांच दिनों के भीतर संबंधित रिटर्निंग अफसर को सूचित करना होगा। घर बैठे मतदान के लिए वोटिंग की तारीख तय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.