अंबेडकर नगर, मई 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पशुओं के चारा उत्पादन को बढ़ावा देने लिए प्रदेश सरकार ने जिले में नैपियर घास सीड बैंक बनाने का निर्णय लिया है। इससे जिले में पशुओं को हरे चारे की कमी नहीं रहेगी। नैपियर घास का अधिक से अधिक उत्पादन के लिए पशुपालन विभाग ने जिले में चार हेक्टेयर जमीन में चारा बैंक की स्थापना करने की कार्ययोजना बनाई है। इसमें जिले की हर तहसील से चार लाभार्थियों का चयन कर उनकी जमीन पर नैपियर घास उगाने का कार्य किया जाएगा। इस नैपियर घास सीड बैंक से जिले के किसानों को चारा उगाने के लिए घास की जड़ें नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। इसके लिए किसानों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि शासन स्तर से नैपियर घास को बढ़ावा देने के लिए प्राप्त आदेश का अनुपालन कराया जाएगा। जल्द ही किसानों का च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.