अंबेडकर नगर, मई 22 -- महरुआ। अहिरौली थाना क्षेत्र के पकड़ी दुल्लापुर में चोरों ने मकान की छत से अंदर जाकर लाखों के जेवरात व नगदी पर कर दी। भुक्तभोगी दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि अज्ञात चोर मंगलवार की रात्रि में घर की छत से अंदर घुस कर कमरे में रखा बाक्स पार कर दिए। बाक्स में करीब दस लाख के जेवरात व नगदी थी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.