अंबेडकर नगर, फरवरी 8 -- अम्बेडकरनगर। किसान हाईस्कूल सेमउर हंसवर का वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार श्रीवास्तव और संचालन रजनीश श्रीवास्तव ने की। बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह मौजूद रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे मंच बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर देते हैं। प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि शिक्षित समाज से ही भारत का विकास संभव है। मो.जावेद ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आजाद सिंह, संजय यादव, आनंद श्रीवास्तव, मोनू सिंह, घनश्याम वर्मा, शैलेन्द्र, शरीफ व अन...