चम्पावत, अप्रैल 27 -- चम्पावत। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में आपदा प्रबंधन, खोज बचाव एवं जन जागरूकता और प्राथमिक सहायता सम्बंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित 135 छात्र-छात्राओं एवं कार्मिकों को प्राथमिक उपचार, सीपीआर, स्टेचर बनाने, आपातकालीन नंबरों, खोज बचाव में प्रयोग होने वाले बेसिक उपकरणों की जानकारी दी गई। प्रक्षिक्षण मास्टर ट्रेनर भरत गुसाई और एसडीआरएफ के सहयोग से प्रदान किया गया। इस मौके पर प्राचार्या प्रो.अजिता गुप्ता और अन्य प्राध्यापक भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.