नई दिल्ली, मार्च 17 -- Wall Street Crash: भारत का शेयर बाजार तो पस्त है ही, लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा शेयर मार्केट हाल के हफ्तों में बुरी तरह टूटा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्रेड वॉर और टैरिफ के कारण अर्थव्यवस्था के प्रति चिंताएं बढ़ रही हैं। इस वजह से निवेशक मायूस हैं और तेजी से जोखिम भरे निवेश से दूर हो रहे हैं। 19 फरवरी से 13 मार्च, 2025 तक केवल 17 ट्रेडिंग सेशन में एसएंडपी 500 से 5.5 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा हो गए।ट्रम्प का टैरिफ और ट्रेड वॉर पिछले हफ्ते ट्रम्प ने फ्रांस और यूरोपीय संघ से आने वाली शराब, शैंपेन और अन्य मादक पेय पर 200% टैरिफ लगाने की धमकी दी। यह कदम यूरोपीय संघ द्वारा अमेरिकी व्हिस्की पर 50% टैरिफ लगाने के जवाब में उठाया गया था। इसके अलावा, ट्रम्प ने यह भी कहा कि उनकी नीतियों से बहुत कम समय के लिए दर्द हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.