नई दिल्ली, मई 8 -- करीब 2000 साल के इतिहास में पहली बार कैथोलिक चर्च को एक अमेरिकी पोप मिला है। रॉबर्ट प्रीवोस्ट को पोप चुना गया है और उन्होंने अपना नया नाम 'लियो चौदहवां' रखने का ऐलान किया है। वेटिकन सिटी की सिस्टिन चैपल की चिमनी से जैसे ही सफेद धुआं उठा, दुनिया को यह संकेत मिल गया कि नए पोप का चयन हो चुका है। यह सफेद धुआं इस बात की पुष्टि करता है कि कॉन्क्लेव में मौजूद 133 कार्डिनल्स में से कम से कम दो-तिहाई यानी 89 कार्डिनलों ने रॉबर्ट प्रीवोस्ट के पक्ष में मतदान किया है। इस ऐतिहासिक घड़ी का जश्न सेंट पीटर्स स्क्वायर में जमा हजारों लोगों ने खुशी और तालियों के साथ मनाया। अब परंपरा के अनुसार, सेंट पीटर्स बेसिलिका की बालकनी से एक वरिष्ठ कार्डिनल जल्द ही हैबेमस पापम यानी 'हमारे पास एक पोप है!' की घोषणा करेगा। इसके बाद नव-चयनित पोप का जन्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.