नई दिल्ली, जनवरी 29 -- मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बुधवार को शुरुआती नुकसान से उबरकर एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 86.56 प्रति डॉलर के भाव (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि सकारात्मक घरेलू बाजारों से रुपये को समर्थन मिला, जबकि मजबूत अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार ने इसकी बढ़त को सीमित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 86.58 पर कमजोर रुख के साथ खुला और कारोबार के दौरान 86.49 के उच्चतम स्तर और 86.61 के निचले स्तर तक गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.