फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- फिरोजाबाद। अमेरिका के साथ हुई भारत की ट्रेड डील से कांच नगरी के ग्लास एक्सपोर्ट को संजीवनी मिल सकेगी। अमेरिकी टैरिफ 25 प्रतिशत से घटा कर 18 फ़ीसदी कर दिए जाने से शहर के कांच उत्पादों के निर्यात कारोबार को रफ्तार मिल सकेगी। जिससे निर्यातकों को बड़ी राहत मिल जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोमवार रात को भारत के साथ की गई ट्रेड डील में भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 25 प्रतिशत बेस टैरिफ को 18 प्रतिशत करने का एलान कर दिया है। दोनों देशों के बीच हुई इस ट्रेड डील से कांच नगरी के निर्यातकों की मुश्किलें आसान होने की उम्मीद है। शहर के कांच निर्यातकों का मानना है कि अमेरिका के साथ हुई भारत की इस ट्रेड डील से कांच नगरी के ग्लास एक्सपोर्ट कारोबार को बढ़ावा मिल सकेगा। अमेरिकी टैरिफ में राहत मिल जाने पर शहर के कांच उद्...