नई दिल्ली, फरवरी 9 -- ईरान पर अमेरिकी दबाव के बीच देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 37 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब खामेनेई एक बेहद अहम सैन्य कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच खामनेई का इस तरह गायब होना बड़े सवाल उठा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने रविवार, 8 फरवरी को सेना और वायु सेना कमांडरों के साथ सालाना बैठक में हिस्सा नहीं लिया। ऐसा करीब 4 दशकों में पहली बार हुआ है। इससे पहले 1989 में सुप्रीम लीडर बनने के बाद से खामेनेई हर साल इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते रहे हैं। यहां तक की कोरोना महामारी के दौरान भी इस परंपरा को नहीं तोड़ा था। खामेनेई की तरफ से ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्द...