नई दिल्ली, मार्च 15 -- अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस को लेकर दिए बयान पर घिर गए हैं। यूएस की सेकंड लेडी के बारे में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर इंटरनेट यूजर्स भड़के हुए हैं। जेडी वेंस ने सोचा होगा कि वह हल्का-फुल्का कमेंट कर रहे हैं, मगर उनकी यह गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी भारी पड़ गई। यूएस के वाइस प्रेसिडेंट ने सेकंड लेडी के रूप में उनकी भूमिका की तारीफ करते हुए कहा, '...तो बात यह है कि कैमरे सब ऑन हैं। मैं जो कुछ भी कहूं, चाहे कितना भी पागलपन भरा क्यों न हो, उन्हें मुस्कुराना, हंसना और इसे सेलिब्रेट करना होगा।' जेडी वेंस ने जैसा कहा, वैसा ही उषा करती भी नजर आईं। दर्शकों की ओर अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने मुस्कुरा दिया और हंसती भी देखी गईं। यह भी पढ़ें- PAK सहित 43 देशों पर यात्रा बैन लगा सकते हैं ट्रंप, भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.