पीलीभीत, फरवरी 17 -- अमेरिका से निर्वासित किए गए 157 अवैध प्रवासियों के तीसरे समूह में पीलीभीत के माधोटांडा का युवक भी शामिल हैं। युवक डंकी रूट के जरिये अमेरिका गया था। पीलीभीत के युवक को लाने के लिए परिजन और माधोटांडा पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हो गए हैं। अब तक अमेरिका से निर्वासित अवैध प्रवासियों में पीलीभीत के लोगों की संख्या पांच हो गई है। अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे ट्रंप सरकार के अभियान के बाद इन पांचों को वापस भेजा गया है। अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को भारत भेजने का सिलसिला जारी है। सबसे पहले पांच फरवरी को अमेरिका से 104 अवैध प्रवासियों को लौटाया गया था, जिसमें पीलीभीत का एक युवक शामिल था। वहीं, 116 अवैध प्रवासियों के दूसरे समूह को लेकर अमेरिकी विमान शनिवार रात अमृतसर पहुंचा। इस विमान से पीलीभीत के मां-बेटे व गजरौला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.