मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अमेरिका से भारतीयों को वापस भेजने के विरोध में जनवादी संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन किया। एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि मोदी सरकार की विफल विदेश नीति का परिणाम है कि अमेरिका से अमानवीय तरीके से भारतियों को वापस भेजा जा रहा है। प्रभात कुमार प्रभाकर ने कहा कि केंद्र सरकार से ज्यादा हिम्मत तो कोलंबिया और मैक्सिको ने दिखाई, जिसने अमेरिकी विमान को वापस कर दिया। जिस तरीके से कनाडा सरकार ने अमेरिकी सरकार और उसके उत्पाद का विरोध कर प्रतिक्रिया दी है, ऐसा ही रूख भारत को भी अपनाना चाहिए। रामनरेश राम ने कहा कि विदेश मंत्रालय इसपर अविलंब संज्ञान ले। आनंद पटेल ने कहा कि सरकार संयुक्त राष्ट्र में मामले को उठाये। मौके पर मोहम्मद इश्तेयाक, लखनलाल निषा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.