नई दिल्ली, मार्च 17 -- दुनिया के सभी देशों से आए अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती दिखाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपने एक और फैसले से दुनियाभर में सनसनी मचा सकते हैं। ट्रंप आने वाले दिनों में लगभग 40 देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर रोक लगा सकते हैं। ट्रंप के इस प्रस्तावित आदेश को लेकर कयास लगाने शुरू हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रंप ने इसके लिए 43 देशों की एक इस लिस्ट तैयार की है जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उत्तर कोरिया, सूडान, ईरान और सीरिया जैसे देशों के नाम शामिल है। हालांकि भारत का नाम इस लिस्ट में नहीं है, पर अमेरिका में रहने वाले लोगों को इस फैसले के लागू होने से पहले सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। खबरों के मुताबिक अमेरिकी इमिग्रेशन ऑथोरिटी लोगों को विदेश यात्रा न करने की सलाह दे रहे हैं। ऑथोरिटी H-1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.