जहानाबाद, फरवरी 22 -- सम्मेलन में बिहार राज्य किसान सभा के राज्य कोषाध्यक्ष सोने लाल यादव समेत सौ से अधिक किसान प्रतिनिधि उपस्थित हुए 15 सदस्य किसान अंचल कमेटी घोसी का भी किया गया गठन घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के ग्राम अहियासा में अखिल भारतीय किसान सभा का सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता प्रेम प्रकाश ने की। सबसे पहले झंडोतोलन कर शहीद पार्टी सदस्यों को याद किया गया। सम्मेलन में बिहार राज्य किसान सभा के राज्य कोषाध्यक्ष सोने लाल यादव समेत सौ से अधिक किसान प्रतिनिधि उपस्थित हुए। सम्मेलन का उद्घाटन सोने लाल यादव ने किया। सम्मेलन को सीपीएम के जिला सचिव जगदीश प्रसाद, सीटू के नेता दिनेश प्रसाद, किसान सभा के जिला सचिव ओम प्रकाश सिंह, अध्यक्ष दिलीप कुमार, बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद पासवान समेत कई लोगों ने संबोध...