बाराबंकी, फरवरी 12 -- बाराबंकी। भारत अमेरिका के मध्य हुए कृषि व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर किसान संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। भाकियू टिकैत के उत्तम वर्मा ने कहा गया कि भारत और अमेरिका के बीच हुए कृषि व्यापार समझौते से भारतीय किसानों की कमर टूट जाएगी। वजह अमेरिका अपने किसानों को भारी सब्सिडी देता है जबकि भारत में किसान पहले से ही एमएसपी की लड़ाई लड़ रहा है। रामहर्ष वर्मा, रामकिशोर पटेल, निसार मेंहदी, अनिल वर्मा, अनुपम वर्मा, समीर यादव, रामतीरथ वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन के प्रदेश सचिव जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी ने भी इस समझौते के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान हरपालगुट के जिलाध्यक्ष विक्रांत सैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.