नई दिल्ली, जनवरी 6 -- बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले एक्टर का नाम से जाने जाते हैं। कार्तिक की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मूवी में अनन्या और कार्तिक की रोमांटिक जोड़ी को काफी पसंद किया है। कार्तिक प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका नाम अक्सर किसी ना किसी हसीना संग जुड़ता रहता है। इसी बीच अब कार्तिक की कुछ तस्वीरों वायरल होते ही उनका नाम एक और हसीना संग जुड़ रहा है। आइए जानते हैं कौन है वो?पहले जानते हैं क्या था उस वायरल तस्वीर में दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने गोवा वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो गोवा बीच पर आराम करते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में कार्तिक लाउन्ज पर लेटे हुए द...