मऊ, जून 26 -- मऊ। अमेरिका में 27 जून से 6 जुलाई तक वर्ल्ड कुश्ती प्रतियोगिता में मऊ जिले लाल पहलवान विशाल साहनी प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाएंगे। विशाल साहनी अंतरराष्ट्रीय पहलवान हैं, उत्तर प्रदेश पुलिस में खेलकोटे के अंतर्गत भर्ती हुए हैं। आल इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम आने पर उन्हें अमेरिका में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला है। इसकी जानकारी होने के बाद उनके शुभ चिंतकों में खुशी की लहर व्याप्त है। सरवा अखाड़े से निकलकर विदेश की धरती पर मऊ का नाम रोशन करने वाले पहलवान विशाल साहनी को बधाई देने वालों का तांता लगा है। जिला कुश्ती अध्यक्ष पवन सिंह, जिला कुश्ती सचिव मंगल सिंह, सरवा अखाड़े के संचालक तेज बहादुर पहलवान, जिला पंचायत सदस्य एवं राष्ट्रीय पहलवान गोविंद यादव, कुश्ती प्रशिक्षक रामानंद यादव, प्रेमचंद यादव, पंकज यादव आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.